असली आजादी न्यूजन नेटवर्क, दीव 28 अक्टूबर। दीव दौरे पर पुहंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी ने आज भाजपा कार्यालय पर लगातार वन-बाय-वन कई बैठकें आयोजित की। इस अवसर पर संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश महामंत्री एवं दीव जिला प्रभारी जिग्नेश पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा भावर, दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे की उपस्थिति रही। दीव जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी वर्षा दोशी ने महिला मोर्चा की टीम का मार्गदर्शन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश, जिला, मोर्चा एवं मंडल के पाधिकारी शामिल रहे। इसी क्रम में माछीमार एसोसिएशन के साथ बैठक हुई। इस दौरान मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। दोपहर को चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिला पंचायत, ग्राम पंचायत एवं दीव नगरपालिका के प्रतिनिधि शामिल रहे। इन बैठकों के दौरान भाजपा प्रभारी ने संगठन बावत मार्गदर्शन दिया और आगामी दिनों के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

