asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण पुलिस ने तटीय क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध नाव को किया जप्त

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 मई। दमण पुलिस टीम ने तटीय क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध नाव को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नाव दमण से गुजरात के गिर सोमनाथ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी करने की योजना बना रही थी। पुलिस ने नाव को ट्रैक कर इस पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 मई 2026 को सुबह करीब 4:00 बजे नानी दमण जेटी के पास नियमित तटीय निगरानी के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक संदिग्ध नाव को गुप्त रूप से आते देखा। जांच में पता चला कि यह नाव सुथारपाड़ा, जिला गिर सोमनाथ से आई थी। जब पुलिस कर्मियों (पीसी नरेश हलपति, आईआरबीएन सीटी उबैदुल्ला पी. के. और पीसीआर स्टाफ) ने नाव को रुकने का इशारा किया, तो संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र के सभी तटीय पुलिस स्टेशनों को हाई अलर्ट जारी किया गया। खुफिया इनपुट के आधार पर नानी दमण पुलिस टीम ने निरंतर तलाशी अभियान चलाया। अंतत: 22 मई 2026 को पुलिस ने संदिग्ध नाव को सफलतापूर्वक ट्रैक कर इंटरसेप्ट कर लिया। पुलिस ने नाव के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें हाशम अय्यूब (उम्र 40 वर्ष), निवासी सुथारपाड़ा, गिर सोमनाथ और कान्हाभाई मुशरीभाई वाधवी (उम्र 45 वर्ष), निवासी सुथारपाड़ा, गिर सोमनाथ शामिल है। पुलिस ने संदिग्ध नाव को जप्त कर लिया है और संबंधित जांच एजेंसियों को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

नमो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल सहित प्रोजेक्ट देखकर प्रभावित हुए श्रीपद नाइक

Asli Azadi

दीव के आईआईआईटी कैंपस में एआई के उपयोग से वेस्ट ऑफ वेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण नगरपालिका ने शहरी विस्तार के नागरिकों के लिए लगाया विशेष सेवा शिविर

Asli Azadi

Leave a Comment