asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आंबोली में सरकार आपके द्वारा कैम्प का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 20 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिला के आंबोली ग्राम पंचायत के गांव आंबोली में 20/11/24 को ”सरकार आपके द्वार” कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में आंबोली ग्राम पंचायत की आम जनता के लिए 13 विभिन्न विभाग जैसे मामलतदार, ग्राम पंचायत आंबोली, गैस कनेक्शन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, नरेगा, डे-एनआरएलएम, सरल सेवा केंद्र, बिजली कनेक्शन, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग इत्यादि ने स्टाल लगाया और सघन रूप से पात्रहितग्राहियों को लाभ देने का प्रयास किया। इस  शिविर में 300 से अधिक लाभार्थियों ने आगे बढ़कर आवेदन किया, जिसमें ज्यादातर आवेदनों का निपटारा हो चुका है। इस विशेष कैंप में आंबोली की आम जनता ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया। आंबोली ग्राम पंचायत के वेलुगाम गांव में 21/11/24 एवं खड़ोली गांव में 22/11/24 को भी कैंप रखा गया है। आंबोली ग्राम पंचायत की आम जनता ने प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया और लोगों ने इस प्रयास की काफी सराहना की।

Related posts

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों में हुए आर्थिक विकास का प्रस्तुत किया ब्यौरा

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में नमो सेवा गाथा- अनकही कहानी अंतर्गत हुआ नुक्कड नाटक

Asli Azadi

Leave a Comment