asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में एसएमसी कमेटी का हुआ गठन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जुलाई। शिक्षा विभाग दमण के निर्देशानुसार सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में 18 जुलाई को एसएमसी कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया। विद्यालय की इंचार्ज प्रिंसिपल रसिला टंडेल, सहायक अध्यापिका प्रमिला सोलंकी एवं अध्यापक भरत प्रजापति ने एसएमसी का क्या-क्या रोल है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अनेक अभिभावक एसएमसी कमेटी का सदस्य बनने के लिए आगे आए। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी के लिए चाय-नास्ता की भी व्यवस्था की गई थी। अंत में आभार व्यक्त करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

दीव के अद्भुत पर्यटन विकास को देखकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का ऐलान: दीव नई उंचाईयों को छुएगा

Asli Azadi

यूके के लेस्टर में कोटेस्मोर के राजा भगवान गणेश का 9वें दिन किया गया भव्य विसर्जन

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

Asli Azadi

Leave a Comment