asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

नानी दमण शहर देवका रोड से नमो पथ की एंट्री वाला जंक्शन दुर्घटनाओं को दे रहा हैं आमंत्रण

– देवका रोड पर नमो पथ कनेक्टिंग के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करने की जरूरत – नानी दमण के तीनबत्ती से देवका जाने वाले रोड पर नमो पथ कनेक्टिंग के पास तेज गति से तीनों ओर से आने वाले वाहनों में कई बार हो चुकी है भिडंत: स्पीड ब्रेकर बनाने की जरूरत
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 सितंबर। पर्यटन नगरी दमण में बडी संख्या में पर्यटक हर वर्ष पहुंचते हैं। ऐसे में समुद्र किनारे हुए अद्भूत विकास को देखने और सी-फ्रंट का आनंद लेने के लिए नमो पथ होकर देवका पहुंचते हैं। दमण में आने वाला हर पर्यटक कम से कम एक बार नमो पथ का दीदार जरूर करना चाहता है, इसलिए दमण शहर में एंट्री करते ही जल्द से जल्द नमो पथ जाना चाहता है। 99 प्रतिशत पर्यटक तीन बत्ती से देवका रोड होते हुए जुपिटर डिस्टलरी के पास के जंक्शन से नमो पथ जाते हैं। नमो पथ का दीदार करके इसी रस्ते से ज्यादातर पर्यटक लौटते हैं। दूसरी ओर मरवड़ हॉस्पिटल – देवका रोड पर तेज रफ्तार आवाजाही जारी होती हैं। नमो पथ और देवका रोड के इसी जंक्शन पर दिन में दो तीन बार वाहनों की भिड़ंत होती रहती हैं। कई बार लोग घायल हुए हैं और कई बार वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन को पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। ताकि संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके। साथ ही तीनबत्ती से देवका मार्ग पर जुपिटर के पास बने कनेक्टिंग विस्तार को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करने की आवश्यकता है। प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने और संभावित दुर्घटना क्षेत्र के साइन बोर्ड लगाने की अत्यंत आवश्यकता जताई जा रही है। हालांकि यहां पर कई बार तीनों तरफ से आने वाले वाहनों के बीच टक्कर हुई है। गनीमत रही कि अभी तक कोई जानहानि नहीं हुई है लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। समय रहते प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाते हुए पर्यटकों एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देवका रोड पर नमो पथ कनेक्टिंग के पास स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाये जाने की मांग की जा रही है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफु ल पटेल के शासन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदेश के उद्योगों के लिए ई-सेवा अभियान का किया आयोजन

Asli Azadi

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से गूंजा शिवधारा परिसर

Asli Azadi

Leave a Comment