asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला और डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने जेटी के राजा का लिया आशीर्वाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 सितंबर। दमण माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला और डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने आज जेटी के राजा भगवान गणेश के दरबार में पहुंचे थे। इस अवसर पर माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला ने जेटी के राजा भगवान गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने जेटी के राजा भगवान गणेश के दरबार में पहुंचकर दर्शन किया और गणपति बप्पा की आरती उतारी। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश एवं देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जेटी ग्रुप के आयोजक कल्पेश सीताराम एवं उनकी टीम द्वारा दोनों ही महानुभावों का स्वागत किया गया।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन ने संसाधनों के कुशल उपयोग और जिम्मेदार ईंधन खपत के लिए पीएम मोदी के आह्वान के अनुरूप लागू किये बचत के उपाय

Asli Azadi

प्रशासन द्वारा खानवेल में आयोजित रोजगार मेला में लगभग 700 युवाओं को मिला रोजगार

Asli Azadi

गुजराती श्रावण माह के पहले सोमवार को दीव के गंगेश्वर महादेव मंदिर में उमडी भक्तों की भीड

Asli Azadi

Leave a Comment