asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी-2026 का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 सितंबर। संघ प्रदेश प्रशासन दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी-2026 का आयोजन आज शिक्षा सदन मोटी दमण में किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में माध्यमिक में 14 मॉडल एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 07 कार्यरत एवं अकार्यरत मॉडल की प्रस्तुति की गई। इस वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी के प्रमुख उप-विषयों में खाद्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, अपशिष्ट प्रबंधन तथा संसाधन प्रबंधन शामिल रहे। कार्यक्रम का मार्गदर्शन महिमा तोमर शिक्षा निदेशक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दमण जिला पंचायत धरम पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश हलपति सहायक शिक्षा निदेशक (एडमिन), हरेंद्र पाठक सहायक शिक्षा निदेशक जिला पंचायत दमण, डॉ. सतीश पटेल सहायक राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, स्मिथा थॉमस जिला परियोजना अधिकारी तथा इंद्रवदन पटेल प्रधानाचार्य डायट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान मॉडल एवं नवाचारों का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के वैज्ञानिक एवं रचनात्मक समाधान प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में बीआरसीसी दमण भाविनी देसाई द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

Related posts

सडक दुर्घटना मामले में आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय ने ठहराया दोषी: पीड़िता को मिलेगा 25 हजार का मुआवजा

Asli Azadi

दमण में सभी 16 पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण में योग सत्र का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment