asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने लालबाग के राजा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

– लालबाग के अध्यक्ष सुधीर शालवी और सचिव राजनभाई ने हरीश पटेल एवं रीना पटेल का किया स्वागत, भेंट की 2026 की
बुक – हरीश पटेल और रीना पटेल पिछले कई सालों से लालबाग के राजा भगवान गणेश का दर्शन कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए करते हैं प्रार्थना
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, मुंबई/दमण 21 सितंबर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल एवं दमण जिला पंचायत की उपाध्यक्षा रीना पटेल ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस अवसर पर हरीश पटेल एवं रीना पटेल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा संघ प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर हरीश पटेल के पुत्र एवं पुत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान लालबाग के अध्यक्ष सुधीर शालवी और सचिव राजनभाई ने हरीश पटेल एवं रीना पटेल का स्वागत किया और 2026 की बुक भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि मुंबई का लालबागचा राजा गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करते हैं।

Related posts

विशेष ग्राम सभा के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत दमण और सिलवासा में सामूहिक शपथ का हुआ आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत दमण में भव्य तिरंगा पैदल यात्रा का किया आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण – प्रशासक प्रफुल पटेल ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट

Asli Azadi

Leave a Comment