असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने आज नानी दमण के मशाल चौक विस्तार में एक दंत ग्रुप द्वारा स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश का दर्शन कर देश एवं प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर एकदंत ग्रुप गणेश उत्सव संचालकों द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का स्वागत किया गया। साथ ही भगवान गणेश के एकदंत की छवि भेंटकर सम्मानित किया गया।

