asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दाभेल, मरवड, मगरवाडा… लगातार गांव-गांव में हो रहा है नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा की कमान सही मायने में सही व्यक्ति को सौंपी है। इसीलिए लगातार गांव-गांव और पंचायत-पंचायत नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का लगातार सम्मान हो रहा है। आज नानी दमण से लेकर मोटी दमण तक विभिन्न महत्वपूर्ण पंचायतों में नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। सुबह में दाभेल ग्राम पंचायत, दाभेल भाजपा मंडल और वरिष्ठ राजनेता गुलाब बाबू पटेल की ओर से दाभेल पंचायत परिसर में नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें वरिष्ठ राजनेता गुलाब पटेल और उनकी टीम ने बडी ही गर्मजोशी से महेश आगरिया का अभिवादन एवं सम्मान किया। सम्मान करने वालों में दाभेल ग्राम पंचायत सरपंच हेमाक्षी पटेल, उपसरपंच करिश्मा पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. भूपेन्द्र पटेल, दाभेल भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसिंह पटेल, दाभेल की पूर्व उपसरपंच भारती पटेल, कनू पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भावेश पटेल, धनसुख पटेल, विमल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अम्रत पटेल, सुरेश (टोलिया) पटेल सहित अनेक कोली पटेल समाज के अग्रणियों, जनप्रतिनिधियों, सर्व समाज के नागरिक शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा के युवा अग्रणी जिज्ञेश पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया की विशेष उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि एक समय था जब हम दमणवाले विकास के नाम पर दाभेल से नानी दमण मुख्य मार्ग, भीमपोर से मशाल चौक, भेंसलोर से पातलिया और मोटी दमण से बामणपूजा तक की सडकें बन जाने को ही विकास समझते थे। लेकिन पीएम मोदी के आशीर्वाद और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में इस प्रदेश को मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज. नर्सिंग कॉलेज, निफ्ट सहित अनेक उच्च शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि नमो पथ और राम सेतू जैसे अद्भुत प्रोजेक्टों की तो कोई कल्पना ही नहीं कर सकता है। भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि इस प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन विकास सहित की जो सौगातें प्रशासक प्रफुल पटेल हमें दी है उसे हमारी आने वाली पीढी के लिए है। इन सौगातों को प्रशासक प्रफुल पटेल हिम्मतनगर नहीं ले जाने वाले है। भाजपा अध्यक्ष ने सभी को आने वाले स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव के लिए सज्ज रहने का आ”ान भी किया। शाम को मरवड क्षेत्र में मरवड ग्राम पंचायत और मरवड भाजपा मंडल द्वारा नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। मरवड के उपसरपंच एवं इस कार्यक्रम के कन्वीनर सतिष पटेल ने बडी संख्या में मरवड के युवाओं और महिलाओं को उपस्थित रखा था। इस कार्यक्रम में भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया का भाजपा के युवा नेता नवीन पटेल, मरवड सरपंच प्रीति हलपति, उपसरपंच सतिष पटेल, पंचायत सदस्य रागिनी पटेल, अशोक पटेल, विनोद पटेल, जयेश पटेल, राकेश पटेल सहित के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के युवा अग्रणी जिज्ञेश पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, दमण शहर भाजपा प्रमुख पीयूष पटेल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बी. एम. माछी की विशेष उपस्थिति रही। देर शाम को मोटी दमण मगरवाडा में मगरवाडा ग्राम पंचायत एवं मगरवाडा भाजपा मंडल द्वारा भी नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के अभिवादन के लिए सम्मान समारोह आयोजन किया गया था। मगरवाडा में सरपंच लखीबेन पटेल, उपसरपंच अरुणा दमणिया, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी पटेल, भाजपा मंडल प्रमुख धनंजय पटेल, शीतल पटेल, पूर्व सरपंच दिलीप पटेल, भूपेन्द्र पटेल सहित के भाजपाईयों ने नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया था। इस अवसर पर भी भाजपा के युवा अग्रणी जिज्ञेश पटेल, दमण जिला भाजपा प्रमुख भरत पटेल, दमण शहर भाजपा प्रमुख पीयूष पटेल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बी. एम. माछी की विशेष उपस्थिति रही। कुल मिलाकर देखा जाये तो सिर्फ 9 दिन पहले महेश आगरिया को पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन लगातार दमण और दादरा नगर हवेली में नए भाजपा अध्यक्ष के स्वागत, सम्मान एवं अभिवादन के लिए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक अग्रणियों एवं भाजपाईयों द्वारा उत्साह दिखाया जा रहा है, इससे प्रदेश में भाजपा के बढ रहे जनाधार की आहट सुनाई दे रही है।

Related posts

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

विश्व आदिवासी दिवस पर दादरा नगर हवेली में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Asli Azadi

मानवता की मिसाल: नाइटिंगेल फाउंडेशन और प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

Asli Azadi

Leave a Comment