asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

खानवेल में 25 अगस्त को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 24 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 को खानवेल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले का आयोजन ग्राम पंचायत खानवेल मिनी कलेक्टर कार्यालय के सामने खानवेल में किया जाएगा। रोजगार मेला 25 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन ने दादरा नगर हवेली के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं और मेले को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं और रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। यह जानकारी अमित कुमार डिप्टी कमिश्नर (श्रम एवं रोजगार), दादरा नगर हवेली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

 

Related posts

खानवेल में 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर

Asli Azadi

Asli Azadi

दमण-दीव के नागरिकों के लिए नवंबर-दिसंबर में होगा पुर्तगाल वाणिज्य दूतावास का विशेष कैंप

Asli Azadi

Leave a Comment