asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

वरकुंड भाजपा मंडल की हुई बैठक : आगामी कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

– कार्यक्रम प्रभारी एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, सरपंच डॉ. विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता हलपति एवं वरकुंड मंडल अध्यक्ष जयेश भानुशाली ने कार्यकर्ताओं को संगठन बावत दिया मार्गदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 जुलाई। भाजपा द्वारा दमण जिले में संगठन मजबूती को लेकर विभिन्न मंडलों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज वरकुंड में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन को लेकर चर्चा की गई। वरकुंड भाजपा मंडल में आयोजित बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, सरपंच डॉ. विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता हलपति एवं वरकुंड मंडल अध्यक्ष जयेश भानुशाली ने मुख्य रुप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में वरकुंड ग्राम पंचायत सदस्य संतोष मीटना, रसिला मीटना, अल्का कामली के साथ महेन्द्र पटेल, राजेश कामली, जगदीश मिटना, दीपेश मिटना, निलेश कामली, सोहन कामली, कविताबेन एवं तन्वीबेन सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related posts

पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में बीजेपी की जीत होने पर दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख पवन अग्रवाल ने संघप्रदेश बीजेपी प्रमुख महेश अगरिया को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई

Asli Azadi

दमण के दुनेठा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल

Asli Azadi

दमण में 7 मई से 17 मई तक बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण करेगी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Asli Azadi

Leave a Comment