asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

– प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय मंत्री के साथ व्यापार एवं औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा आर्थिक प्रगति के विविध आयामों पर किया संवाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/दमण 17 अगस्त। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल से आज नई दिल्ली में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय मंत्री के साथ बैठक में संघ प्रदेश में व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने तथा आर्थिक प्रगति के नए आयामों पर सकारात्मक चर्चा की। इस बैठक के दौरान प्रदेश में उद्योगों और व्यापार के विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही निवेश की नई संभावनाओं को तलाशने पर विचार-विमर्श हुआ। विकास कार्यों और नीतियों को लेकर आपसी सहमति जताई गई।

Related posts

पीएम मोदी दमण में नमो एयरपोर्ट, नमो अस्पताल राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Asli Azadi

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नमो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रथम वाणिज्यिक उड़ान को दिखाई हरी झंडी

Asli Azadi

Leave a Comment