asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में तीन निर्धारित स्थलों पर मनाया जाएगा छठ पूजा

– परकोटा शेरी बीच नानी दमण, कडैया माछीवाड़ एवं डाभेल गांव का तालाब निर्धारित किया गया है – छठ पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा कारणों को लेकर दलवाड़ा झील में धार्मिक आयोजन पर लगाया प्रतिबंध – 15 से 16 नवंबर तक दलवाड़ा झील में आम लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक, निर्धारित स्थलों पर ही कर सकेंगे छठ पूजा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दमण जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उपखंड मजिस्ट्रेट आरती अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत दलवाडा झील में छठ पूजा सहित किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, समारोह एवं सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के अनुसार छठ पूजा के लिए 15 एवं 16 नवंबर 2026 को परकोटा शेरी बीच नानी दमण, कडैया माछीवाड़ तथा डाभेल गांव का तालाब निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दलवाडा झील की अधिक गहराई, खड़ी मेड़ और अन्य सुरक्षा संबंधी कारणों से यह स्थान छठ पूजा के लिए सुरक्षित नहीं है। झील पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश 14 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से प्रभावी होगा तथा 17 नवंबर शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। निर्धारित आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षित स्थलों परकोटा शेरी बीच नानी दमण, कडैया माछीवाड़ एवं डाभेल गांव का तालाब पर ही छठ पूजा करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

छठ पूजा के लिये निर्धारित स्थलों पर पटाखों के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर लगाया गया प्रतिबंध

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। छठ पूजा के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दमण प्रशासन ने पटाखों के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। उपखंडीय मजिस्ट्रेट दमण श्रीमती आरती अग्रवाल ने छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना व्यक्त करते हुए छठ पूजा के लिए तीन निर्धारित स्थलों पर पटाखे, आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री फोड़ने, बेचने, रखने अथवा इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें नानी दमण का परकोटा शेरी बीच, कडैया माछीवाड़ और डाभेल गांव तालाब शामिल हैं। यह प्रतिबंध 14 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे से 17 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों, कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से छठ पूजा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील की है।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने लोकसभा में कहा: दमण-दीव के लोग 1961 से राष्ट्रपति शासन में जी रहे है

Asli Azadi

डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल एवं चंद्रगिरी टंडेल ने बस स्टैंड के राजा और एकदंत ग्रुप के गणपति का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मिलट्रिी एकेडमी सैनिक स्कूल का मनाया गया तीसरा वार्षिकोत्सव

Asli Azadi

Leave a Comment