asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं सामान्य एवं विज्ञान प्रवाह के परिणामों में पुन: शानदार प्रदर्शन

सार्वजनिक विद्यालय दमण के सितारों ने बोर्ड परीक्षा में बिखेरी अपनी चमक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 04 मई। गुजरात बोर्ड द्वारा आज उच्चतर माध्यमिक कक्षा 12 के सामान्य प्रवाह तथा विज्ञान प्रवाह के नतीजे घोषित किए गए। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के सामान्य प्रवाह का कुल परिणाम 97.21% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है, जबकि यह गुजरात बोर्ड के कुल परिणाम 92.71% से 4.5% अधिक है। संघ प्रदेश से सामान्य प्रवाह में कुल 3978 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 3867 छात्र उत्तीर्ण हुए।असफल उम्मीदवारों को पूरक परीक्षा के माध्यम से पुन: परीक्षा पास करने का अवसर मिलेगा। उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में दीव ने गुजरात के सभी जिलों में अपना अव्वल स्थान बरकरार रखा है, जबकि दमण जिला द्वितीय स्थान पर रहा। संघ प्रदेश के तीनों जिलों में नतीजों में सुधार हुआ है। दमण जिले ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.65% की वृद्धि दर्ज की है। विज्ञान प्रवाह गणित एवं बायोलॉजी में प्रदेश का समग्र परिणाम 81.65% रहा। विज्ञान प्रवाह में कुल 1259 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1028 छात्र उत्तीर्ण हुए। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि 10 वर्ष पूर्व जब प्रशासक प्रफुल पटेल ने कार्यभार ग्रहण किया था, तब बोर्ड परीक्षाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 60% से 70% के आसपास हुआ करता था, किंतु उनके सक्षम नेतृत्व में लाई गई शैक्षणिक क्रांति के परिणामस्वरूप यह प्रतिशत आज 80% से 90% तक पहुंच गया है। प्रशासक महोदय ने सदैव प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आमूल परिवर्तन हेतु निरंतर प्रयास किए हैं। उनके कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में न केवल भौतिक सुविधाओं में वृद्धि हुई है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आज घोषित परिणाम इस बात को स्पष्ट करते हैं कि 12वीं के बेहतरीन परिणामों ने संघ शासित प्रदेश के हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया है। अब वे एनआईटी, आईआईआईटी, निफ्ट, जीएनएलयू, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज आदि जैसे विश्वस्तरीय संस्थानों में उपलब्ध उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने की आकांक्षा कर सकते हैं।

दमण के सबसे पुराने विद्यालय सार्वजनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए पूरे संघ प्रदेश स्तर पर अपना नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम 89.25% रहा, जो निरंतर परिश्रम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सशक्त प्रमाण है। स्ट्रीमवार परिणामों में कॉमर्स संकाय ने 97.46% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स संकाय का परिणाम 93.75% तथा साइंस संकाय का परिणाम 81.78% दर्ज किया गया। विद्यालय स्तर पर कॉमर्स स्ट्रीम में स्लेष कुमार मुकेश पटेल ने 92.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर श्रद्धा राम सिंह (91.73%) तथा तृतीय स्थान पर आदित्य बलराम बालकृष्ण (90.27%) रहे। साइंस स्ट्रीम में धैर्य देवेंद्र टंडेल ने 91.71% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टिशा शैलेषकुमार पटेल (91.08%) ने द्वितीय तथा शिल्पा ओमप्रकाश सिंह (90.57%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्ट्स स्ट्रीम में दृष्टि जयदीपसिंह नायका ने 80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिनल मंगल पटेल (66.26%) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि राधा वीरेंद्र गुप्ता एवं उर्वशी विनोद हलपति संयुक्त रूप से (62.93%) तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी, प्रिंसिपल और समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण शैली तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की हुई सातवीं बैठक

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है: उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment