asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने सिलवासा शहर एवं ग्रामीण ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्षों का किया चयन

– हरेन्द्र यादव को सिलवासा शहर जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और अजय पांचाल को सिलवासा

– ग्रामीण जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी: जिला समितियों की भी हुई घोषणा

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 11 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आज सिलवासा शहर जिला एवं सिलवासा ग्रामीण जिला के ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ जिला समितियों की घोषणा की गई। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की उपस्थिति में सिलवासा स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हरीश पटेल की अध्यक्षता में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल करते हुए सिलवासा शहर एवं सिलवासा ग्रामीण ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर सिलवासा शहर जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरेन्द्र यादव और सिलवासा ग्रामीण जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय पांचाल को सौंपी गई। इसके साथ ही जिला समितियों की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं जिला समिति के पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू माढ़ा, सिलवासा शहर जिला भाजपा अध्यक्ष शांतू पुजारी, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हितेश लाड़ सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, जिला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पीएम मोदी की दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा और पटलारा में जनता के साथ किया जनसंवाद

Asli Azadi

अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ: पीएम नरेन्द्र मोदी

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल के दीव केसमर्थकों ने थामा भाजपा का दामन

Asli Azadi

Leave a Comment