asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भीमपोर ग्राम पंचायत एवं युवा क्रांति फाउंडेशन के सहयोग से 500 वृक्षारोपण का लक्ष्य पूर्ण: कडैया श्मशान में किया गया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जुलाई। भीमपोर ग्रुप ग्राम पंचायत द्वारा युवा क्रांति फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज कडैया श्मशान भूमि में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ पूरे अभियान के दौरान कुल 500 पौधों का रोपण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना तथा आने वाली पीढि़यों को एक बेहतर और हराभरा भविष्य प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में भीमपोर सरपंच उदय पटेल, कडैया ग्राम पंचायत के सरपंच शंकर पटेल, पूर्व सरपंच गजु पटेल तथा कडैया गांव के युवाओं ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सदस्यों, युवा क्रांति फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण के माध्यम से ही पर्यावरण की वास्तविक रक्षा संभव है। भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

दमण के राजीव गांधी सेतु से मां-बेटे ने लगाई छलांग: स्थानीय मछुआरों ने बचाई दोनों की जान

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया नमो पथ का दौरा: पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाओं का लक्ष्य

Asli Azadi

सिलवासा नगरपालिका कार्यालय में हुई सैनिटेशन विभाग की जनरल मीटिंग

Asli Azadi

Leave a Comment