asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के ओमकारनाथ महादेव मंदिर को किया गया ध्वस्त: देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का हुआ स्थलांतर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 5 अगस्त। दीव के मुख्य रोड पर स्थित ओमकारनाथ महादेव मंदिर को आज प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मंदिर को गिराने से पहले मंदिर में स्थापित देेवी-देवताओं की प्रतिमा को सुरक्षित हटा लिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, दीव के मेन रोड स्थित ओमकारनाथ महादेव मंदिर को ढहाने के लिए दीव जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी। इसकी जानकारी होते ही बडी संख्या में भक्तगण पहुंच गये। मंदिर गिराने से पहले भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की ओर भगवान शिव के शिवलिंग, बापा सीताराम, गणपति दादा एवं हनुमान दादा की मुर्तियों को धार्मिक विधिविधान से सुरक्षित स्थलांतर किया गया। बताया गया है कि अपनी आंखों के सामने मंदिर को टूटता देख श्रद्धालू भावुक हो गये थे। क्योंकि यहां पर वर्ष के दौरान विभिन्न धार्मिक अवसरों पर बडी संख्या में श्रद्धालू पूजा-अर्चना करने पहुंचते थे। यह मंदिर अब दूसरे स्थान पर निर्मित किया जाएगा।

Related posts

संसद मार्च हिंसा में शामिल 989 लोगों का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड: दिल्ली पुलिस सूत्र

Asli Azadi

परियारी ग्राम पंचायत में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल को लेकर प्रदेश भर में असमंजश की स्थिति: लोकसभा स्पीकर की ओर से अब तक कोई आदेश नहीं हुआ है जारी

Asli Azadi

Leave a Comment