asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में दानिक्स अधिकारियों को सौंपे गये अतिरिक्त प्रभार

– अरुण गुप्ता को शहरी विकास तथा डी. आर. दमनिया को दीव नपा के सीओ का चार्ज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रशासन के कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अशीष मोहन द्वारा एक आदेश जारी कर संघ प्रदेश के दानिक्स अधिकारियों के पदभारों में फेरबदल करते हुए उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रशासन के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत दानह जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चार्ज से रिलीव करने हुए उन्हें दानह एवं दमण-दीव शहरी विकास का निदेशक कम संयुक्त सचिव सहित दानह एवं दमण-दीव खेल एवं युवा मामलों के संयुक्त सचिव एवं दमण के हेड ऑफ स्पोर्ट का चार्ज दिया गया है। दानह एवं दमण-दीव शहरी विकास का निदेशक के पदभार से शिवम तेवतिया को रिलीव किया गया है। वहीं जतिन गोयल को दादरा नगर हवेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद तथा दानह के डीआरडीए का प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डी. आर. दमनिया को दीव नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के साथ साथ दीव का सहायक पंजीयक तथा जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं को ऑपरेटिव सोसायटी का पदभार दिया गया हैं। दीव के उप जिला कलेक्टर शिवम मिश्रा को दीव जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

दमण-दीव को फूड प्रोसेसिंग एवं सी-फूड निर्यात का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Asli Azadi

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर सौरभ मिश्रा मोटी दमण और कलेक्टर प्रियांक किशोर सिलवासा में करेंगे ध्वजवंदन

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

Leave a Comment