asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव में प्रकाशित ड्रॉफ्ट मतदाता सूची पर दाखिल दावे एवं आपत्तियों को राजनीतिक दलों के साथ किया साझा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 21 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार दमण और दीव संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का कार्य 04.06.2026 से 03.07.2026 तक किया गया। ड्राफ्ट मतदाता सूची 10 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई थी। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 10 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक है। इस संबंध में एईआरओ ने साप्ताहिक आधार पर (यानी 10 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक) फॉर्म 9, 10, 11, 11 ए और 11 बी में दावों और आपत्तियों की सूची तैयार की है और इसे 21 जुलाई 2026 को राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया है। यह सूची सीईओ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, ताकि नागरिक सूची देख सकें और यदि कोई आपत्ति हो तो एईआरओ के पास दर्ज करा सकें।

Related posts

बुचरवाडा के उपसरपंच ने शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Asli Azadi

पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में बीजेपी की जीत होने पर दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख पवन अग्रवाल ने संघप्रदेश बीजेपी प्रमुख महेश अगरिया को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई

Asli Azadi

दमण में आज स्व. भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment