asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

खराब मौसम के चलते दमण एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित

दिल्ली से दमण आ रही फ्लाइट को किया गया डायवर्ट, अहमदाबाद में हुई सुरक्षित लैंंडिंग

– यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जुलाई।
खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण सोमवार सुबह दिल्ली से दमण आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट (9क-811) दमण एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। जिसके बाद पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दमण आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट आज सुबह दमण पहुंची लेकिन दमण और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दृश्यता शून्य के बराबर होने के चलते लैंडिंग नहीं हो पायी। हालांकि पायलट ने दमण के आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार सुरक्षित लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। दमण एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करने के बाद फ्लाइट को तुरंत अहमदाबाद डायवर्ट किया गया, जहां विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया और सभी यात्रियों को उतारा गया। वहीं बताया गया है कि मौसम में सुधार न होने और विमान के दिल्ली वापस लौट जाने के कारण, एयरलाइन ने अहमदाबाद से दमण की कनेक्टिंग फ्लाइट और आगे की सेवाओं को पूरी तरह रद्द कर दिया। इस वजह से करीब 40 यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Related posts

डीआईए की 47वीं वार्षिक सामान्य सभा हुई संपन्न: उद्योग हितों पर हुई चर्चा

Asli Azadi

दमण में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Asli Azadi

दानह पुलिस में 32 वर्ष की बेहतरीन सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मठ पुलिस अधिकारी पीआई हरीश राठौड

Asli Azadi

Leave a Comment