asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवासा के एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 20 जुलाई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवासा (मराठी माध्यम) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 100 पौधों का वृक्षारोपण सिली के वन क्षेत्र में वन विभाग के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके नियमित संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के स्टेट एनएसएस अधिकारी गौरांग वोरा के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या विद्या खरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील पगार द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्मिता पाटिल, कामिनी पाटिल, विलास रायमले, योगेश कचकुरे, विद्यालय के कर्मचारीगण तथा वन विभाग के कर्मचारी एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढि़यों के लिए अमूल्य धरोहर है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी देखभाल करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।

Related posts

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने अपने साथी सांसदों के साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

Asli Azadi

सिलवासा में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त का प्रयास जारी

Asli Azadi

फिक्की संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से वैश्विक व्यापार अवसरों की खोज पर दमण में बी2बी बैठकों का आयोजन करेगा

Asli Azadi

Leave a Comment