asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल का दमण में आज से शुरु हो रहा है विकास कार्यों की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा के लिए दौरा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 दिसंबर। केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का दमण जिले में विकास कार्यों की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा करने के लिए 3 दिवसीय दौरा आज से शुरू होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मानसून के बाद दमण जिले में भी विकास प्रोजेक्टों ने रफ्तार पकडी है। कुछ स्थानों पर तो आखिरी चरण का काम चल रहा है। जबकि कुछ स्थानों पर 50 प्रतिशत के आसपास कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासक प्रफुल पटेल आज से 3 दिन तक दमण के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन सहित विभिन्न प्रोजेक्टों की साइट पर पहुंचेंगे। विभिन्न विकासीय प्रोजेक्टों की समीक्षा कर अधिकारियों और सरकारी ठेकेदारों को जरुरी निर्देश देंगे। गौरतलब है कि अगस्त 2016 में पीएम मोदी ने गुजरात राज्य के अपने साथी गृहमंत्री रहे प्रफुल पटेल को केन्द्रशासित प्रदेश दमण-दीव की कमान सौंपी थी। कमान संभालने के 15 दिनों के भीतर ही प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले में ग्राउंड जीरो पर उतरकर उस वक्त चल रहे सरकारी प्रोजेक्टों की समीक्षा शुरूकर दी थी। इसके बाद दमण को आने वाले 1 दशक में देश का मॉडल जिला कैसे बनाना है उसकी भी ग्राउंड जीरो पर लगातार दौरा कर समीक्षा की थी। आज दमण इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन क्षेत्र में पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है। यह सिद्धी प्रशासक प्रफुल पटेल की 9 साल और 4 महीने की कडी मेहनत का परिणाम है।

 

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल से दमण जिला भाजपा महिला मोर्चा ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया गुजरात राज्य का स्थापना दिवस

Asli Azadi

दमण के श्रीनाथजी ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी 2026 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment