asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डुंगरा पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया वृक्षारोपण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, वापी, 11 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को डुंगरा पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न पौधे लगाए। कार्यक्रम में डीवाईएसपी बी. एन. दवे की विशेष उपस्थिति में पीआई बी. एन. गोहिल, पीएसआई आर. के. प्रजापति सहित डुंगरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने पौधे लगाये। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा मानव जीवन में पेड़ों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण और उन्हें विकसित करने के लिए आवश्यक उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को तीन-तीन पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विकसित होकर हरित वातावरण का निर्माण कर सकें। इसके अलावा पुलिस लाइन में जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छता बनाए रखने तथा परिसर और भवनों के संरक्षण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दानह में प्रदेश भाजपा ने दी पुष्पांजलि

Asli Azadi

प्रहलाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

Asli Azadi

सेल्फी लेते समय दमणगंगा नदी में गिरी 15 वर्षीय काजल

Asli Azadi

Leave a Comment