asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण कोर्ट ने विश्व जनसंख्या दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 11 जुलाई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दमण-दीव के एड-हॉक मेंबर सेक्रेटरी के मार्गदर्शन में दमण कोर्ट स्टाफ और एडवोकेट द्वारा आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में वकीलों, कोर्ट स्टाफ द्वारा पैम्पलेट वितरित किया गया और टोल फ्री नंबर 15100 के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में भी यह दिवस 11 जुलाई को वैश्विक स्तर पर बढ़ती आबादी से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया गया है। वर्ष 2026 की थीम विश्व जनसंख्या दिवस की आधिकारिक थीम युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – आज और भविष्य के लिए रखी गई है। यह विषय युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, संबंधों और परिवार नियोजन से जुड़े फैसलों को समझने और उन्हें सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

Related posts

दादरा नगर हवेली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Asli Azadi

बुचरवाडा के उपसरपंच ने शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Asli Azadi

राष्ट्रपति मुर्मू के निमंत्रण में दिखी देश की समृद्ध कला और संस्कृति की झलक

Asli Azadi

Leave a Comment