asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का रिकॉर्ड 25 स्थानों की वृद्धि के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन, समग्र भारत में प्राप्त किया 5वाँ क्रमांक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 04 जुलाई। शिक्षा के गतिशील परिदृश्य में विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए छात्रों के प्रदर्शन को समझना महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रति तीन वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा सर्वेक्षण किया जाता है। इससे पूर्व 2021 में कक्षा 3, 5, 8 और 10 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण किया गया था। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परख, एनसीईआरटी और सीबीएसई के सहयोग से देश के 36 राज्यों एवं संघ प्रदेशों में 4 दिसंबर 2024 को परख राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा 3, 6 और 9 के 23 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। हमारे संघ प्रदेश से भी 212 विद्यालयों के 5869 छात्रों का सर्वेक्षण हुआ। भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2 जुलाई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 का परिणाम घोषित हुआ। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने ऐतिहासिक 25 स्थानों की वृद्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर पर औसतन पांचवा (5वाँ) क्रमांक प्राप्त कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को एक बार पुन: प्रमाणित किया है। संघ प्रदेश का सर्वेक्षण मे राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा 3, 6 और 9वीं में क्रमश: बारवां, तीसरा और छठा क्रमांक रहा। पिछलें राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण-2021 में दमण एवं दीव का राष्ट्रीय स्तर पर 31वां तथा दादरा नगर हवेली का 37वां क्रमांक रहा था। शिक्षा विभाग द्वारा गत अप्रैल से ही परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की आयोजनबद्ध तैयारी प्रारंभ की गई थी। सभी कक्षाओं के लिए प्रश्न बैंक तैयार करके सभी माध्यमों में अनुवाद के साथ सभी छात्रों तक यह प्रश्न बैंक पहुंचाना इस तैयारी का प्रथम कदम था। कुल 7 मॉक टेस्ट के साथ हर टेस्ट का परिणाम सभी विद्यालय के शिक्षकों के साथ साझा किया जाता था। प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद आवश्यक सुधार हेतु यू-ट्यूब लाइव द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। उस मार्गदर्शन के आधार पर सीआरसीसी तथा बीआरसी द्वारा भावी सुधार हेतु कार्ययोजना तैयार की जाती थी। विशेष में विद्यालय से लेकर जिले के प्रत्येक स्तर पर निरंतर निरिक्षण की प्रणाली का भी प्रभाव रहा। फलस्वरूप आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में पड़ोसी राज्य गुजरात, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवा क्रमांक प्राप्त किया है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपनी दूरदर्शिता से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को उन्नत करने के प्रयासों में न केवल आधुनिक भौतिक सुविधा उपलब्ध करवाई, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार में भी निरंतर प्रतिबंद्धता दिखाई। परिणाम स्वरूप माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर पिछले दो वर्ष से बोर्ड परिणाम में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ अब परख राष्ट्रीय शिक्षा सर्वेक्षण 2024 में भी रिकॉर्ड 25 स्थानों की उछाल के साथ देश में पांचवा (5वाँ) क्रमांक प्राप्त किया है। संघ प्रदेश का समग्र शिक्षा जगत प्रशासक प्रफुल पटेल के कटिबद्ध प्रयासों के द्वारा प्राप्त परिणाम के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

Related posts

कच्छ आशापुरा माँ का दर्शन करके दीव लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट, 4 की हुई मौत

Asli Azadi

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गुजरात और दीव में अंतर-राज्य एक्सपोजर सह क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment