asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रगति लोक यात्रा के तहत दादरा नगर हवेली के चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दमण में हुए विकास कार्यों का किया मुआयना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 जून। पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने के उपलक्ष्य में संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा प्रगति लोक यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत चुने हुए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों को प्रदेश में हुए अद्भुत विकास कार्यों को रूबरू देखने का मौका मिल रहा है। इसी के तहत दादरा नगर हवेली के चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को दमण जिले में हुए विकास कार्यों को स्थल पर पहुंचकर निहारने का अवसर दिया गया था। दादरा नगर हवेली की जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर के नेतृत्व में 26 ग्राम पंचायतों और सिलवासा नगरपालिका के 15 वॉर्डों के निर्वाचित हुए सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने दमण में नमो एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, नमो पथ, पक्षी घर, नाइट मार्केट सहित अन्य विकास कार्यों का मुआयना किया। दमण में हुए अद्भुत विकास कार्यों को देखकर दादरा नगर हवेली के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पीएम मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार जताया। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कहा कि आज हम लोग दमण के दौरे पर आये थे और पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास को नजदीक से देखा है, हमें काफी अच्छा लगा। जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नमो एयरपोर्ट सहित सभी विकास कार्यों की जमकर तारीफ भी की। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि प्रगति लोक यात्रा के दौरान दादरा नगर हवेली की 26 ग्राम पंचायतों और सिलवासा नगरपालिका के 15 वॉर्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को लेकर आज दमण में हुए विकास को देखने के लिए पहुंची थी। हम सभी लोगों ने दमण जिले में हुए शिक्षा, पर्यटन, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को रूबरू देखा। निशा भावर ने कहा कि जिन्होंने दादरा नगर हवेली को भी पूरी तरह से नहीं देखा है वे सभी बहनें आज दमण में हुए विकास को रूबरू देख रही है। विकास कार्यों को देखकर सभी लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन और प्रदेश के प्रशासक के नेतृत्व में दमण में हुए चौमुखी विकास के लिए दानह जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर ने पीएम मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार भी जताया। आज प्रतिनिधि मंडल के साथ दमण आये दादरा नगर हवेली के आदिवासी युवा नेता सनी भीमरा ने संघ प्रदेश में हुए अद्भुत विकास और परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार माना। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने इस प्रदेश की सूरत बदल दी है। हमारे छोटे से प्रदेश में इतना विकास हुआ है जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है।

Related posts

पर्यटन उद्योग की लाइफ लाइन दमण के तीन बत्ती – देवका मुख्य मार्ग का युद्धस्तर पर नवीनीकरण का कार्य जारी

Asli Azadi

सिलवासा की तिरंगा रैली में वंदे मातरम ्और भारत माता की जयघोष से गूंज उठा शहर

Asli Azadi

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से सांसद उमेश पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment