asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में नम आँखों से स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को दी गई श्रद्धांजलि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 29 जून। दमण के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की दिव्य आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली, दमण एवं दीव के जनप्रतिनिधियों, संघ प्रदेश एवं गुजरात के राजनीतिक अग्रणियों, सर्वसमाज के प्रतिनिधियों, व्यापार एवं उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, संतों, परिवारजनों, मित्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत भावनाबेन पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उपस्थित जनों ने उनके स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व, मानवीय मूल्यों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में स्वामी नारायण संप्रदाय के संतों द्वारा स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गयी। स्वामी विवेकानंद सभागार में मौजूद सभी नागरिकों की आँखें नम थी। नम आँखों से नागरिक जब स्व. भावनाबेन पटेल को श्रद्धांजलि दे रहे थे उस वक्त प्रशासक प्रफुल पटेल काफी भावुक हो गये थे। उनकी आँखों से अश्रु लगातार बह रहे थे। गौरतलब है कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी स्व.भावनाबेन पटेल का गत 22 जून 2026 को निधन हो गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 26 जून को हिम्मतनगर और आज 29 जून को दमण में प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इन शोक सभाओं में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित रहकर स्व.भावनाबेन पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। स्व.भावनाबेन प्रफुलभाई पटेल को श्रद्घांजलि देने के लिए आज दमण एवं दीव के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी थी। वहीं प्रार्थना सभा में पहुँचकर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:16 अधिकारियों और शिक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने निर्विरोध विजेता बने भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ की संवाद बैठक

Asli Azadi

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment