asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 जून। संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा केन्द्र सरकार और संघ प्रशासन की प्रमुख योजनाओं की नागरिकों को जानकारी देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए दमण के कोली पटेल हॉल में आज विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में पीएम मोदी द्वारा लागू जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस विशेष जागरूकता शिविर में प्रशासन के विभिन्न विभागों से आये हुए अधिकारियों ने आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी, विकसित भारत- जी राम जी सहित अन्य जनहितैषी योजनाओं की नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही प्रमुख योजनाओं का नागरिकों को लाभ देने के लिए उनका पंजीकरण भी कराया गया। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल, कार्यक्रम के संयोजक अस्पी दमणिया, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, वाइस प्रेसिडेंट मुकेश पटेल ने इस शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का नागरिकों को लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण में सहयोग दिया। इस विशेष जागरूकता शिविर में बडी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर लाभ लिया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने प्रदेश सोशल मीडिया और आईटी सेल के सह संयोजक किये नियुक्त

Asli Azadi

सांसद उमेश पटेल ने शीतकालीन सत्र में राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

Asli Azadi

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

Leave a Comment