asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 70 खोए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे: डिजिटल पुलिसिंग में बड़ी उपलब्धि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 मई। दमण पुलिस ने डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए पिछले 25 दिनों में कुल 70 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। यह उपलब्धि सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल, जो कि दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है, के माध्यम से हासिल हुई। सीईआईआर प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पुलिस मोबाइल फोन को तकनीकी रूप से ब्लैकलिस्ट कर तुरंत ब्लॉक कर सकती है। इससे मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सकता है और शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित होती है। दमण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मोबाइल रिकवरी स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस टीम में ळअउ उी”, ऊंेंल्ल के सदस्य तथा जिले के पाँचों पुलिस स्टेशनों से 2-2 स्टाफ शामिल किए गए। इस टीम ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर व्यापक कार्रवाई की और अथक परिश्रम एवं समन्वय से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक दमण ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दमण की जनता को इससे और अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दमण पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने मोबाइल का कटएक नंबर (*#06# डायल कर या मोबाइल बॉक्स पर देखकर) सुरक्षित रखें। यदि मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत नज़दीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Related posts

दमण – वरकुंड जंक्शन पर थार कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर

Asli Azadi

दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल ने दीव सिद्धिविनायक गणपति का दर्शनकर लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

पुलिस अधीक्षक सचिन यादव की अगुवाई में दानह पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Asli Azadi

Leave a Comment