asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी के दमण प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न समाजों के साथ की बैठक

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 28 मई। जून माह के प्रथम सप्ताह में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दमण दौरे को लेकर आज जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न समाज के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी के भव्य स्वागत और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा- विचरण की गई। जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए और पीएम मोदी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत करने की अपनी तैयारी बताया। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि प्रदेश के नागरिकों के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी का एक बार फिर दमण दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के लिए पूर्व के दौरे में कई सौगातें दे चुके हैं। इस बार पीएम मोदी बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया कि पीएम मोदी के प्रदेश में हुए पूर्व के दौरे आप सभी सर्व समाज के सहयोग से सफल एवं यादगार रहा है। इस बार भी हम सभी को मिलकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत करना है और उनके इस दौरे को भी ऐतिहासिक बनाना है। इस दौरान उपस्थित सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने के लिए अपनी-अपनी तैयारी बताई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से आह्वान करने की भी बात कही। समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पीएम मोदी हम सभी के लिए बड़ी सौगात देने आ रहे हैं, हम सभी समाज के लोग पीएम मोदी के इस दौरे को यादगार बनाएंगे। इस बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों की उपस्थिति रही।

Related posts

दानह में पहली बार ग्रामीण विस्तार में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को विधानसभा का दर्जा दिया जाए: राज्यसभा में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की जोरदार मांग

Asli Azadi

डीआईए की टीम ने प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment