asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

– राष्ट्रमंडल खेल 2030 के प्रति जागरूकता के साथ फिटनेस, ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 24 मई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में खेल एवं युवा मामले विभाग दादरा नगर हवेली तथा दमण एवं दीव द्वारा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष धरम पटेल, दमण नगरपालिका की अध्यक्षा दीपिका टंडेल, पर्यटन एवं पीडब्ल्यूडी सचिव अस्कर अली, विधि सचिव जयंत पांचाल, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक अरुण गुप्ता तथा विविध पंचायतों के जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लाइट हाउस बीच मोटी दमण से किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट हाउस बीच- एवियरी – परियारी पंचायत – ढोलर चौराहा – मोटी दमण किला – गवर्नमेंट हाउस – लाइट हाउस बीच निर्धारित मार्ग पर साइकिल रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, सरकारी अधिकारी तथा आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ साइकिलिंग गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, साइकिलिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना था। इसके साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से साइकिल अपनाएं झ्र ईंधन बचाएं” का संदेश देकर ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम की थीम राष्ट्रमंडल खेल 2030 के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी रही, जिसका आयोजन भारत में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों के महत्व तथा राष्ट्रमंडल खेल 2030 के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का प्रयास किया गया। यह कार्यक्रम फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related posts

सांसद उमेश पटेल ने दमण एवं दीव में आयोजित डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक में उठाये कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Asli Azadi

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

हर बार कर दिखाया: पीएम मोदी के हर आह्वान पर खरा उतरा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का प्रशासन

Asli Azadi

Leave a Comment