asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मिशन लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचे

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 16 जून। पीएम मोदी द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल फिर एक बार लक्षद्वीप पहुंचे है। आज उन्होंने लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचकर केन्द्र सरकार और प्रशासन की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के अतिरिक्त प्रभार को कभी भी अतिरिक्त नहीं बल्कि अति महत्वपूर्ण प्रभार समझा है। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में आजादी के दशकों के बाद जो सुविधाएं यहां के नागरिकों को अबतक नहीं उपलब्ध नहीं हो रही थी उन सुविधाओं को पिछले साढे चार सालों में लगातार ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाकर नागरिकों को उपलब्ध कराई है। आनेवाले कुछ समय में लक्षद्वीप सभी प्राथमिक सुविधाओं से सज्ज होकर पर्यटन क्षेत्र में उंची उडान भरने के लिए तैयार हो रहा है। केन्द्र सरकार और केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन के संयुक्त प्रयासों के कारण सामरिक दृष्टी से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप अपने विकास के लक्ष्य तक जल्द पहुंचेगा।

Related posts

केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए नहीं बनेगा अलग यूटी मंत्रालय

Asli Azadi

डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने नाइट मार्केट के दुकानदारों के साथ मिलकर मनाया प्रशासक प्रफुल पटेल का जन्मदिन

Asli Azadi

प्रशासन ने दमण में रहनेवाले सभी मुस्लिमों को दमण के किसी भी कब्रिस्तान में अपने परिवारजन को दफनाने का दिया अधिकार

Asli Azadi

Leave a Comment