asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण की इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा का सालों पुराना सपना हुआ पूरा: एसएससी में आया 100% परिणाम

  • इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा प्रबंधन ने छात्रों, शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को दिया हार्दिक अभिनंदन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 मई। मोटी दमण किले में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल का सालों पुराना सपना एसएससी की वर्तमान बैच ने पूरा किया है। आज घोषित हुए एसएससी के परिणाम में इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा के सभी छात्रों ने एसएससी की परीक्षा पास कर स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत (100%) ला दिया है। गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल हमेशा बच्चों की अच्छी पढाई के ऊपर ध्यान देती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल ने अपना परचम लहराया है। स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और प्रिंसिपल सहित स्कूल प्रबंधन की कडी मेहनत का परिणाम है कि स्कूल ने एसएससी में 100% परिणाम लाने का लक्ष्य भी पूरा कर लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा प्रबंधन ने छात्रों, शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक अभिनंदन दिया है। आज स्कूल की प्रिंसिपल और शिक्षकों ने एसएससी में पास होने वाले सभी बच्चों को स्कूल में आमंत्रित कर उनको मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया था। साथ ही साथ पटाखें फोडकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न भी मनाया था। इस अवसर पर इस साल 10वीं कक्षा में पढ रहे छात्रों और उनके शिक्षकों द्वारा खडे होकर तालियां बजाकर एसएससी के सभी पास होने वाले छात्रों का स्वागत भी किया गया। छात्रों को स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों की ओर से बहुत अभिनंदन एवं आगे के भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। इंस्टीट्यूट ऑफ अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के 5 टॉपर छात्रों के नाम और पर्संटेंज इस प्रकार है। पहले सिया विनोद पटेल (95.33%), दूसरे कृतांगना किरीट कुमार मिटना (94.33%), तीसरे प्राची दयाराम टंडेल (93.83%), चौथा रक्षित मनिष सोलंकी (92.67%) तथा ईशान कमलेश पटेल (92.50%) ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

Related posts

सांसद उमेश पटेल द्वारा लोकसभा में दमणगंगा नदी प्रदूषण पर पूछे गये प्रश्न में हुआ खुलासा

Asli Azadi

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Asli Azadi

पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों को शीघ्र रिहा कराने की उठाई मांग

Asli Azadi

Leave a Comment