असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 22 जुलाई। सिलवासा नगरपालिका कार्यालय में आज दोपहर 12:00 बजे सैनिटेशन विभाग की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक सैनिटेशन कमेटी की चेयरमैन एवं वार्ड नं.8 की काउंसिलर जिनल पटेल की अध्यक्षता में, नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, स्वच्छता अधिकारी मौलिक दवे, सैनिटेशन इंस्पेक्टर हरेश पटेल एवं राकेश पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में नगरपालिका के सभी 15 वार्डों के सुपरवाइजर एवं सैनिटेशन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता व्यवस्था, दैनिक कार्यप्रणाली, घर-घर कचरा संग्रहण, क्षेत्रवार समस्याओं, कर्मचारियों की जम्मिेदारियों, समयबद्ध कार्य नष्पिादन तथा नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वस्तिृत चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की गई, उनकी समस्याएँ एवं सुझाव सुने गए तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिए गए। बैठक के उपरांत डंप प्लांट का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ नगर का एकत्रित कचरा डाला एवं उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा कचरा नस्तिारण व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक नर्दिेश दिए गए। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर का नर्मिाण हम सभी की सामूहिक जम्मिेदारी है और नगरपालिका इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य करती रहेगी।

