asliazadi
Other

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने सिलवासा में छठ पूजा में पहुंचकर छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 27 अक्टूबर। दादरा नगर हवेली में लोक एवं आस्था का पर्व छठ महापर्व मनाया गया। इस दौरान दादरा नगर हवेली के विभिन्न स्थलों पर छठ व्रतियों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सिलवासा में आयोजित छठ पूजा में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा निशा भावर, सिलवासा शहर भाजपा अध्यक्ष शांतु पुजारी, कविता सिंह, सुमनभाई पटेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की ओर सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देव और माता छठी माई की उपासना का पर्व है, जो आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और एकता की भावना का प्रतीक है, जहाँ समाज के सभी वर्ग मिलकर पूजा करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने छठ पूजा आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।

Related posts

दमण में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम से गूंज उठा शहर

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

सार्वजनिक विद्यालय दमण में दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment