asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

लक्षद्वीप के भविष्य के लिए प्रवेशोत्सव: प्रशासक प्रफुल पटेल ने शिक्षा की दुनिया में पहला कदम रखने वाले बच्चों का कराया शाला प्रवेश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 17 जून। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के उज्जवल भविष्य की नींव समान छोटे-छोटे बच्चों का आज प्रशासक प्रफुल पटेल ने शाला प्रवेश कराया। प्रदेश प्रशासन द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रशासक प्रफुल पटेल ने पहली बार शिक्षा की दुनिया में कदम रखने वाले छोटे-छोटे बच्चों की उंगली थामकर उन्हें सरकारी स्कूल में प्रवेश कराया। इस भव्य आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों के लिए सभी व्यवस्थाएं रखी गई थी। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने बच्चों और अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बधाई एवं मार्गदर्शन दिया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के उज्जवल भविष्य के निर्माता बनने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढने के लिए जरुरी सभी शिक्षा सुविधाएं प्रदेश में ही उपलब्ध किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन ने शिक्षा के क्षेत्र में इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। लक्षद्वीप के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के लिए सक्षम बन गये है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अभिभावकों और शिक्षकों को भी छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। आज के कार्यक्रम में माध्यमिक स्कूल की बच्चियों को प्रशासक प्रफुल पटेल के हाथों साइकिल भेंट की गई। ज्ञात हो कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के बाद दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने प्रफुल पटेल को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी थी। 2021 से लक्षद्वीप में भी केंद्रशासित प्रदेश थ्रीडी की तर्ज पर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहली बार स्कूल में प्रवेश पाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

जय कॉर्प लिमिटेड ने सीएसआर के तहत सिलवासा कलेक्ट्रेट में तीन दिव्यांगों को वितरित किया ई-रिक्शा

Asli Azadi

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद्मश्री प्रेमजीत बारिया ने भेंट की पेंटिंग

Asli Azadi

सिलवासा इंडस्ट्रीज मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की कमान एक बार फिर से अतुल शाह के पास

Asli Azadi

Leave a Comment