asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण के सत्यनारायण मंदिर में 126 वर्ष पुरानी अन्नकूट की परंपरा निभाई गई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। दमण के माछी महाजन समाज के सत्यनारायण मंदिर में 126 वर्ष पुरानी अन्नकूट की परंपरा आज भी जीवित है। इस परंपरा के तहत माछी समाज के परिवारों द्वारा मंदिर में भगवान सत्यनारायण को 56 भोग अर्पित किया गया। इस मौके पर माछीमार परिवारों ने कई तरह के पारंपरिक व्यंजन तैयार किए, जिन्हें भगवान को अन्नकूट के रूप में अर्पित किया गया। इसके साथ ही नई पीढ़ी को इन पारंपरिक व्यंजनों और समाज की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में माछी महाजन समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला, काउंसिलर सिंपल काटेला सहित बडी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। सत्यनारायण मंदिर में सामूहिक आरती भी की गई। उल्लेखनीय है कि माछी समाज के अनेक परिवार लंदन में रहते हैं फिर भी वे वहां भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा से निभाते हैं।

Related posts

दादरा नगर हवेली में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा

Asli Azadi

शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर सांसद उमेश पटेल ने दीव की जनता को सांसद निधि से समर्पित की 2 परिवहन बसें

Asli Azadi

थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने सपरिवार एकदंत ग्रुप के गणपति की उतारी आरती

Asli Azadi

Leave a Comment