asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

विमान हादसे में एक मात्र जीवित बचे विश्वास रमेश अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुए

अहमदाबाद (ईएमएस)। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद मेघानीनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस त्रासदी में कुल 241 यात्रियों की मौत हो गई। इस विमान से जीवित बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार को कल शाम 7.30 बजे सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी मिलने के बाद विश्वास कुमार अपने भाई के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में जीवित बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार को सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विश्वास कुमार को कल शाम 7.30 बजे छुट्टी दे दी गई। विश्वास कुमार को उनके परिवार के सदस्यों के ब्रिटेन से आने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में मारे गए विश्वास कुमार के भाई का शव कल रात 2 बजे सौंपा गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विश्वास कुमार अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दीव में मृतक अजय की अंतिम संस्कार में विश्वास कुमार रमेश गम में डूबे और पूरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ-साथ दीववासियों के आंखों से लगातार आंसु बह रहे थे।

Related posts

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिलवासा स्टेडियम ग्राउंड से निकाली गई जिला स्तरीय पदयात्रा

Asli Azadi

दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पार की गुंडागर्दी की सारी हद: सांसद ने रिटर्निंग ऑफिसर को दी गालियां

Asli Azadi

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दमण की नदियों और वातावरण में वापी की ओर से फैलाये जा रहे प्रदूषण की शिकायत की

Asli Azadi

Leave a Comment