asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की विजिट करके आधुनिक सुविधाओं और आयुर्वेद के लाभ के बारे में ली जानकारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 01 मार्च। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल हाल में दिल्ली के दौरे पर है। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल संघ प्रदेशों के विकास प्रोजेक्टों को लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की थी। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव हाल में मेडिकल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छू रहा है। ऐसे में प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की मुलाकात ली। इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के प्रबंधन की ओर से प्रशासक प्रफुल पटेल का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद की आधुनिक सुविधाओं और आयुर्वेद के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशासक प्रफुल पटेल का अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की विजिट करने का मुख्य उद्देश्य संघ प्रदेश में भी आयुर्वेद अस्पताल शुरु करना है।

Related posts

दमण के दौरे पर पहुंचे मैक्सिकन प्रतिनिधि मंडल ने समृद्ध इतिहास और जीवंत विरासत की झलक को देखा

Asli Azadi

पीटीसी कॉलेज वापी ने शिक्षक दिवस पर दमण के शिक्षक वीरेंद्र पटेल को किया सम्मानित

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली का धूमधाम से मनाया गया 73वां मुक्ति दिवस

Asli Azadi

Leave a Comment