asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डीआईए ने भारी बारिश के कारण प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को वितरित किये फूड पैकेट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जुलाई। सेवा कार्य के अंतर्गत आज दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने दाभेल विस्तार में उन जरूरतमंद परिवारों को फूड पैकेट वितरित किए गए, जिनके घर भारी वर्षा के कारण जलमग्न हो गए थे और जो भोजन बनाने में असमर्थ थे। सैकड़ों लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाकर उनकी सहायता की गई। दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आगे भी ऐसे सेवा एवं राहत कार्य निरंतर जारी रखेगा। जब भी और जहां भी आवश्यकता होगी, एसोसिएशन अपने उद्योगों एवं सदस्यों के सहयोग से समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस सेवा अभियान में डीआईए अध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ कार्यकारी समिति के सदस्य छोटू पटेल का सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा। सभी सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का डीआईए ने हृदय से धन्यवाद किया है।

Related posts

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में शामिल होनें के लिए दीव एयरपोर्ट पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Asli Azadi

दमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और भविष्य दृष्टि को समर्पित नमोत्सव ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Asli Azadi

दीव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घोघला में गुरु पूर्णिमा के साथ हुआ वृक्षारोपण

Asli Azadi

Leave a Comment