असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 दिसंबर। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के प्रभारी पूर्णेश मोदी से आज दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन और दिलीपनगर महिला मंडल की टीम ने शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान डीडीए के चेयरमैन लखम टंडेल ने अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों की ओर से संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिवादन किया। ज्ञात हो कि दिलीपनगर क्षेत्र भाजपा का गढ है। चुनाव में भाजपा को यहां से 90% वोट मिलते है।