asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण में भारत भारती ने सामाजिक रक्षाबंधन महोत्सव का किया आयोजन

– देश की विभिन्न राज्यों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति – संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया, सरपंच सविता पटेल एवं भारत भारती के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
असली आजादी न्यूज नेटर्वक, दमण 3 सितंबर। दमण में भारत भारती द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सामाजिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा सिंपल टंडेल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी भरत पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया, सरपंच सविता पटेल, भारत भारती ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष धवन, भारत भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साधना राव, भारत भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश पाटिल, वापी-दमण-सिलवासा भारत भारती की अध्यक्ष पिंकी खेमनानी सहित भारत भारती के पदाधिकारियों ने मां भारती की आरती उतारी। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों से दमण में आकर बसे विभिन्न भाषा-भाषी लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गयी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व में संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन द्वारा सिलवासा में तैयार किये गये पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का लकी ड्रॉ से हुआ चयन : पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा गृह प्रवेश

Vijay Bhatt

पीएम मोदी से दादरा नगर हवेली सांसद कला डेलकर ने की मुलाकात

Vijay Bhatt

निक्षय-निकुष्ठ मित्रों द्वारा टीबी एवं लेप्रोसी के मरीजों को पोषक आहार का वितरण

Vijay Bhatt

Leave a Comment