asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के प्रति संघ प्रदेश के युवाओं की आशाभरी निगाहें: दानह एवं दमण-दीव को बीसीसीआई से एफिलेशन जल्द दिलायेंगे

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ने पिछले 7 वर्षों में शैक्षणिक, पर्यटन, ढांचागत और सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अकल्पनीय विकास किया है। अब प्रदेश के युवा उम्मीद जता रहे हैं कि दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबद्धता मिलेगी और इस असंभव कार्य को प्रशासक प्रफुल पटेल की इच्छाशक्ति से ही संभव बनाया जा सकता है ऐसा युवा मान रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है और दानह के सायली में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन और दिशानिर्देश में किया गया है। इस प्रदेश के एक दर्जन से अधिक क्रिकेटर गुजरात की टीम में प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हैं। ऐसे में दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को बीसीसीआई से मान्यता मिल जाती है तो क्रिकेट खलने वाले खिलाडियों के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई अवसर मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि संघ प्रदेश थ्रीडी के प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने 7 वर्ष के कार्यकाल में दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का नाम न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी प्रसिद्ध किया है। आज देश के विकसित प्रदेशों को भी छोटा सा संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव का अनुकरण करने की आवश्यक्ता पड रही है। अगर दादरा नगर हवेली और दमण-दीव क्रिकेट एसोसिएशन का बीसीसीआई के साथ एफिलेशन हो जाता है तो इस प्रदेश के क्रिकेटरों की किस्मत चमकने की पूरी संभावना है। यह कार्य प्रशासक प्रफुल पटेल अपनी इच्छाशक्ति से पूर्ण करके दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को बीसीसीआई का एफिलेशन की भेंट जल्द से जल्द दे ऐसा प्रदेश के युवाओं का मानना है। उल्लेखनीय है कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम नहीं होने के बावजूद बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त है। पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर जैसे क्रिकेट एसोसिएशनों का भी बीसीसीआई से संबद्ध हैं। इसलिए संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल के हस्तक्षेप से दादरा नगर हवेली और दमण-दीव को भी बीसीसीआई के साथ एफिलेशन का मौका मिल सकता है ऐसा प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों का मानना है।

Related posts

दमण जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख गौरांग पटेल ने दमण के सर्व समाज के युवाओं के लिए फैंसी कप सीजन-4 का सफलतापूर्वक किया आयोजन

Vijay Bhatt

भाजपा ने संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी नेता विशाल टंडेल को गुजरात राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी पर्यटन विभाग ने बैक टू बैक दो-दो सर्कुलर जारी कर होटलों, गेस्ट हाउसों एवं होम स्टे के लिए जारी किए दिशानिर्देश

Vijay Bhatt

Leave a Comment