asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दादरा नगर हवेली इंडियन रेड क्रॉस शाखा को प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया सम्मानित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/ सिलवासा 17 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण- दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व और प्रशासक के सलाहकार अमित सिंगला के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली इंडियन रेड क्रॉस शाखा को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किया गया है। स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रेरित करने और प्रति लाख जनसंख्या पर अधिकतम संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दादरा नगर हवेली की इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा को पुरस्कार प्रदान किया। दादरा नगर हवेली भारतीय रेड क्रॉस शाखा की सचिव चार्मी पारेख ने 17 जुलाई 2023 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली में एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति के कर-कमलों से पुरस्कार ग्रहण किया। इस पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और 8 राज्यों के राज्यपाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के दौरान भी रेड क्रॉस सोसायटी दादरा नगर हवेली को स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रेरित करने और प्रति लाख जनसंख्या पर अधिकतम संख्या में रक्त यूनिट एकत्र करने के लिए वर्ष 2019-2020 और 2020-2021 हेतु पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। रेड क्रॉस शाखा इस संघ प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में रक्त की जरूरतों को पूरा कर रही है। यह उल्लेखनीय है कि दादरा नगर हवेली रेड क्रॉस शाखा ने अपनी सचिव चार्मी पारेख के नेतृत्व में वर्ष 2021-22 में रक्तदान शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक दाताओं से 8437 यूनिट रक्त एकत्र किया है जो किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की तुलना में प्रति लाख जनसंख्या पर सबसे अधिक है। संघ प्रदेश में रेड क्रॉस शाखा मानवता के हित के लिए गौरवशाली भूमिका निभा रही है और अपनी सेवाओं के लिए और अधिक प्रशंसा की हकदार बनी है।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा संगठन में संपूर्ण परिवर्तन जरुरी : दोनों लोकसभा की सीटों पर गहरा सकता है संकट

Vijay Bhatt

राजनीति में कैरियर बनाना है तो विपक्ष में जाओ, फिल्म स्टार या खिलाडी बनो…

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी के दो दिवसीय दौरे पर दमण पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया भव्य स्वागत

Vijay Bhatt

Leave a Comment