- संघ प्रदेश थ्रीडी के डीआईजीपी संतोष कुमार मीणा, दाभेल पुलिस स्टेशन के एसएचओ पीएसआई निलेश काटेकर एवं अन्य पुलिस कर्मियों तथा उद्योगों के श्रमिकों ने किया रक्तदाना
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं रन फॉर यूनिटी के अवसर पर दाभेल पुलिस स्टेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के डीआईजीपी संतोष कुमार मीणा, दाभेल पुलिस स्टेशन के एसएचओ पीएसआई निलेश काटेकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों ने भी शिविर में भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना था। इस रक्तदान शिविर का आयोजन दमण रक्तदान केन्द्र के सहयोग से किया गया था। पुलिस अधिकारियों, जवानों और औद्योगिक श्रमिकों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और मानव सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

