asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह जिला पंचायत सभागार में हुई सामान्य सभा: विकास जरूरतों एवं समस्याओं पर हुआ मंथन

– दानह जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दानह सांसद कलाबेन डेलकर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनहित के कार्यो को प्राथमिकता देने पर दिया गया जोर
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 28 सितंबर। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में दादरा नगर हवेली सांसद कलाबेन डेलकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, निर्वाचित सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विकास एवं योजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पंचायत स्तर की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। दानह जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भावर ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, आवास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिले के समग्र विकास के लिए विभागों और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

दमण में सभी 16 पंचायतों में सरपंच एवं पंचायत सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में संघप्रदेश थ्रीडी प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वन महोत्सव-2026 के तहत किया वृक्षारोपण

Asli Azadi

पदक किसी भी मौखिक प्रोत्साहन से कहीं अधिक स्कूलों में युवा छात्रों को प्रेरित करते हैं:पीएम मोदी

Asli Azadi

Leave a Comment