asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला और डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने जेटी के राजा का लिया आशीर्वाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 सितंबर। दमण माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला और डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने आज जेटी के राजा भगवान गणेश के दरबार में पहुंचे थे। इस अवसर पर माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला ने जेटी के राजा भगवान गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। डीएमसी के पूर्व उपप्रमुख आशीष टंडेल ने जेटी के राजा भगवान गणेश के दरबार में पहुंचकर दर्शन किया और गणपति बप्पा की आरती उतारी। उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश एवं देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जेटी ग्रुप के आयोजक कल्पेश सीताराम एवं उनकी टीम द्वारा दोनों ही महानुभावों का स्वागत किया गया।

Related posts

गुजरात के उद्योगों के प्रदूषण का दमणगंगा नदी को फिर लगा ग्रहण: सांसद उमेश पटेल ने संघ प्रदेश प्रशासन से प्रदूषण रोकने की मांग की

Asli Azadi

दमण के श्रीनाथजी कॉलेज में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सचिवालय के चल रहे विकास कार्य का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment