– लालबाग के अध्यक्ष सुधीर शालवी और सचिव राजनभाई ने हरीश पटेल एवं रीना पटेल का किया स्वागत, भेंट की 2026 की
बुक – हरीश पटेल और रीना पटेल पिछले कई सालों से लालबाग के राजा भगवान गणेश का दर्शन कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए करते हैं प्रार्थना
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, मुंबई/दमण 21 सितंबर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल एवं दमण जिला पंचायत की उपाध्यक्षा रीना पटेल ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस अवसर पर हरीश पटेल एवं रीना पटेल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा संघ प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर हरीश पटेल के पुत्र एवं पुत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान लालबाग के अध्यक्ष सुधीर शालवी और सचिव राजनभाई ने हरीश पटेल एवं रीना पटेल का स्वागत किया और 2026 की बुक भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि मुंबई का लालबागचा राजा गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन करते हैं।

