– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना पटेल, सोमनाथ ग्राम पंचायत सदस्य निकिता पटेल डाभेल जिला पंचायत सदस्य तोरल पटेल, डाभेल ग्राम पंचायत उपसरपंच शैलेष पटेल सहित बड़ी संख्या में शिवशक्ति ग्रुप के सदस्यों ने विघ्नहर्ता को दी विदाई
असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 16 सितंबर। सोमनाथ सडक फलिया में शिवशक्ति ग्रुप द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के दिन आस्थापूर्वक विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। ढाई दिनों तक भगवान गणेश की सुबह-शाम पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। शिवशक्ति ग्रुप द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का प्रतिदिन बडी संख्या में गणेश भक्तों एवं महानुभावों ने पहुंचकर दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। ढाई दिन के लिए स्थापित गणेश प्रतिमा को आज श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना पटेल, सोमनाथ ग्राम पंचायत सदस्य निकिता पटेल डाभेल जिला पंचायत सदस्य तोरल पटेल, डाभेल ग्राम पंचायत उपसरपंच शैलेष पटेल सहित बड़ी संख्या में शिवशक्ति ग्रुप के सदस्यों ने विघ्नहर्ता को विदाई दी। दमण जेटी पर बप्पा की आरती करके गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयघोष के साथ सभी ने गणपति प्रतिमा को विसर्जित किया।

